Movie prime

Ranchi: सावन की अंतिम सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन का आज अंतिम सोमवारी है और रक्षाबंधन के आने में सिर्फ चार दिन शेष है। ऐसे में राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बाबा भोले के भक्तों का हुजूम बाबा उमडा। जहां अहले सुबह से ही बाबा के दरबार मे रांची और आसपास के क्षेत्र से गेरुआ वस्त्र पहने हुए, बोल बम के नरों के साथ देर रात स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर जलार्पण करते दिखे। वहीं सामान्य रूप से पूजन और दर्शन के लिए महिलाएं पुरुष और बच्चे सामान्यतय संयमित और कतारबध होकर बाबा के दरबार पहुंचे। नजारा बेहद ही मनोरम रहा सामाजिक और धार्मिक संस्था से जुड़े लोग पूजन करने आए लोगों के बीच निशुल्क रूप से पूजन सामग्री का वितरण किया।  वहीं सुरक्षा को लेकर स्वयंसेवक एवं जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। बाबा भोले के भक्ति में लीन होकर अपनी इच्छित मनोकामना पूर्ण करने को लेकर बाबा भोले की जयकारों से आसपास के क्षेत्र को लगातार गुंजयमान होता रहा।

 वहीं राजधानी रांची के बोल बम कांवरिया पथ जो की नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी से लेकर पहाड़ी मंदिर तक कांवरियों एवं शिव भक्तों की सुरक्षा में नामकुम स्वर्ण रेखा नदी घाट से लेकर पहाड़ी मंदिर तक के मार्ग में चप्पे चप्पे पर जवान तैनात कर दिए गए हैं। शहर भर में करीब 700 अतिरिक्त फोर्स को लगाया गया है। इसमें जिला पुलिस के साथ रेप की दो कंपनियां शामिल हैं रेप जवानों को कर्बला चौक ,हिंदपीढ़ी और पहाड़ी मंदिर के आसपास तैनात किया गया है। रांची एसपी के निर्देशानुसार सिटी एसपी के नेतृत्व में डीएसपी स्तर के अधिकारी सोमवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इलाके के थानेदारों और बाइक पेट्रोलिंग दस्त को नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से कंट्रोल रूम में भीड़ पर नजर रखी जा रही है जिसके लिए अलग से पुलिस बल्कि तैनाती की गई है।