Movie prime

Ranchi: श्री चैती दुर्गा मंदिर में चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा

श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भुताहा तालाब श्री चैती दुर्गा मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार माता के जयकारे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भी जय जयकार कर रहे थे। इस आयोजन में भक्तों नें आज खिचड़ी, पूरी, सब्जी और खीर आदि का प्रसाद प्राप्त किया। आज वितरण में मुख्य रूप से सौरव राय द्वारा पूजा प्रसाद सामग्री प्राप्त हुआ तथा समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू) चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए विशाल भंडारा कराया गया। 

वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे महासमिति के मुख्य संरक्षक सी.पी सिंह,  संजीव विजयवर्गीय, किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह(लल्लू सिंह), राहुल सिंह, राजेश साहू, विशाल कृष्णा, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू चौरसिया, महेंद्र वर्मा,  जयकांत चौधरी, नमन भारतीय (गुल्लु),सौरव राय,  अंजनी, मनोज , राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन), आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।