Movie prime

रांचीः राष्ट्रपति के झारखंड दौरे के मद्देनजर होगी चाक-चौबंद सुरक्षा, अलग से 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। झारखंड पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं।  इसे लेकर रांची में 4000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इन सभी पुलिसकर्मियों की तैनाती 22 से 26 मई तक राजधानी रांची में की जाएगी। जिनमें 115 इंस्पेक्टर, 717 दारोगा और एएसआई, 2820 लाठी बल, 83 महिला लाठी बल 35 सशस्त्र बल, बीडीएस की 03 टीम, एटीएस 02 टीम, रैफ 02 कंपनी, डॉग स्क्वायड 02, असॉल्ट 04 शामिल हैं।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 3 जिले अलर्ट पर

इधर, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर, खूंटी और रांची यानी तीनों जिले के प्रशासन तैयारी शुरू कर दी है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट भी पूरी तरह तैयार हैं। राष्ट्रपति अपने विशेष विमान से सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी फिर वहां से 24 मई को ही रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन भी तैयारी में लग गया है।

तीन दिवसीय दौरे में विभिन्न कर्यक्रमों में  होंगी शामिल

इस तीन दिवसीय दौरे में विभिन्न कर्यक्रमों में शामिल होंगी। झारखंड आने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू 24 मई को सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उतरकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को मंदिर जाएंगी। मंदिर में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन के बाद उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर से रांची एयरपोर्ट पहुंचेगी। बता दें, राष्ट्रपति  मुर्मू झारखंड आगमन के ही दिन झारखंड के नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन करेंगी। उसके बाद 25 मई को नामकुम में निर्मित ट्रिपल आईटी के कन्वोकेशन में भी शामिल होंगी। वहीं राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी का दौरा करेंगी। बता दें, 25 मई को राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर द्वारा खूंटी पहुंचेंगी जहां वे खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति के पिछले दौरे में यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था।
 
झारखंड गवर्नर के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 साल झारखंड प्रदेश में गुजार चुकी हैं और झारखंड से उन्हें बेपनाह स्नेह है, वहीं, राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद वे दूसरी बार द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दौरे पर आ रही हैं और इस बार यह दौरा तीन दिवसीय है इस दौरान वह राजभवन में ही विश्राम करेंगे जहां उन्होंने 6 साल गवर्नर के रूप में गुजारा है, 26 कि सुबह राष्ट्रपति दिल्ली प्रस्थान करेंगी।