रांची नगर निगम की घोषणा, समय पर भरें टैक्स और पाएं 10% की छूट
Apr 14, 2025, 15:11 IST

रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शहरवासियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। निगम ने कहा है कि जो लोग 30 जून 2025 तक (यानी पहली तिमाही के भीतर) अपना होल्डिंग टैक्स एकमुश्त अदा करेंगे, उन्हें टैक्स की कुल राशि पर अधिकतम 10 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी।
निगम अधिकारियों के अनुसार, इस फैसले का मकसद नागरिकों को समय पर टैक्स भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे नगर निगम की राजस्व व्यवस्था मजबूत हो सके। साथ ही नगर निगम ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर टैक्स का भुगतान कर इस लाभदायक छूट का फायदा उठाएं।
