Movie prime

रांची : अवैध भूमि अधिग्रहण को रोकने की कवायद, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

राजधानी रांची में भूमि माफिया द्वारा अवैध भूमि अधिग्रहण की रोकथाम हेतु पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अवैध भूमि अधिग्रहण की शिकायत और सूचना के लिये रांची पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9153886241 पर फोन कर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। इस बाबत रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि, यदि कोई अवैध ढंग से आपकी जमीन पर अचानक कब्जा करना चाहे तो इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। रांची पुलिस आपका अवश्य सहयोग करेगी। 

24 घंटा काम करेगा फोन 
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जानकारी दी है कि रांची में भूमि माफिया के अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस द्वारा 24 घंटे काम करनेवाला एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि रांची पुलिस के सामने भूमि विवाद के मामले लगातार आते रहते हैं। यूं तो भूमि विवाद के मामले में क्या कानूनी कार्यवाही अपेक्षित है। इस पर निर्णय लेने से पहले दोनों पक्ष के कागजातों को देखना अत्यंत आवश्यक होता है। 

इसलिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर 
एसएसपी ने कहा कि लेकिन कुछ मामलों में अचानक ही कोई भूमि दलाल या जमीन माफिया किसी की जमीन का अवैध कब्जा करना चाहता है। उस समय तुरंत जमीन का कागजात दिखाना भी संभव नहीं होता है। ऐसे अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने के लिए रांची पुलिस एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी कर रही है, वह नंबर है 9153886241। जब कोई भूमाफ़िया अवैध ढंग से अचानक कब्जा करना चाहे तो पीड़ित व्यक्ति रांची पुलिस को सहायता के लिए इस नंबर पर कॉल अवश्य करें। रांची पुलिस पीड़ित व्यक्ति का सहयोग अवश्य करेगी।