रांची में एनडीआरएफ शाखा खोलने की तैयारी, कमांडेंट एस. के. सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
Apr 11, 2025, 17:41 IST

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राजभवन में बटालियन-9, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कमांडेंट एस. के. सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान कमांडेंट सिंह ने राज्यपाल को रांची में एनडीआरएफ की एक नई इकाई स्थापित करने की योजना और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
उन्होंने प्रस्तावित परियोजना की रूपरेखा और इससे राज्य में आपदा प्रबंधन की क्षमता को कैसे मजबूती मिलेगी, इस पर विस्तार से चर्चा की।