Movie prime

रांची : पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर इन इलाकों में BNS की धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2025 दिनांक 18.05.2025 को आयोजित की गई है। यह परीक्षा रांची जिला के विभिन्न 09 परीक्षा केंद्रों में 10:30 बजे पूर्वाह्न से 01:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा में संलग्न छात्र, उनके अभिभावक अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है, जो निम्न है :-

1- पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।

2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।

3- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।

4- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोडकर)।

5- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।

यह निषेधाज्ञा दिनांक 18.05.2025 के प्रातः 07:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

परीक्षा केन्द्र के नाम:-

(1) विवेकानन्द विद्या मंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा, राँची।

(2) संत अन्ना इंटरमिडियट कॉलेज, पुरुलिया रोड, राँची।

(3) राम टहल चौधरी हाई स्कूल, हिन्दी मडियम, पी.एच.ई.डी., बूटी, राँची।

(4) संत जॉन्स हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, राँची।

(5) ग्रीनलैण्ड पिब्लिक स्कूल, बी.आई.एम.एम.एस. कैम्पस रोड नं-3, प्रेम नगर, हेसाग, हटिया, राँची।

(6) गर्वमेन्ट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातु, राँची।

(7) संत पॉल कॉलेज, चर्च रोड, राँची।

(8) संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, राँची।

(9) उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, राँची।