Movie prime

Ranchi: महागठबंधन में मंत्री पद को लेकर मची खींचतान, शपथ ग्रहण समारोह टला

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन के अनुरोध पर 8 फरवरी को निर्धारित मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद-शपथ अनुष्ठान को स्थगित किया गया है।  मुख्यमंत्री के आग्रह पर अब यह पद-शपथ अनुष्ठान 16 फरवरी 2024 को अपराह्न 3 बजे होगा।

बता दें कि चंपाई सोरेन ने  2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं चंपाई सोरेन के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। लेकिन वहीं महागठबंधन में मंत्री पद को लेकर अब खींचतान मय गयी है। सत्ताधारी दल में शामिल कई विधायकों ने मंत्रिपद पर अपना-अपना दावा किया है। कांग्रेस के इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला ने मंत्रिपद पर दावा किया। विधानसभा में पत्रकारों से मुखातिब उमाशंकर अकेला ने कहा कि मेरा राजनीतिक करियर 45 साल का है। 2 बार से विधायक हूं। मुझे मंत्रिपद मिलना चाहिए। वहीं, इरफान अंसारी ने कहा कि मैं 2 बार से विधायक हूं और डॉक्टर भी हूं। इस बीच कांग्रेस कोटे से मंत्रिपद के लिए दीपिका पांडेय सिंह के नाम की सर्वाधिक चर्चा है। वहीं यह भी कयास लगायें जा रहें हैं कि चंपाई सरकार के मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को भी शामिल होने की भी चर्चा है। उसमें झामुमो में दो चेहरों की मंत्रिमंडल मेंइंट्री हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार से सीता सोरेन और बंसत सोरेन का नाम सबसे आगे है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में हुई देरी का कारण कांग्रेस है। दरअसल, कांग्रेस आलाकमान ने मंत्रिपद के नामों पर मंथन हेतु समय मांगा था। हालांकि कौन मंत्री बनेंगे इसका फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ती है, लेकिन विधायकों के काम का फीडबैक प्रदेश नेतृत्व ही देता है।