Movie prime

Ranchi: शादी खुशियां मातम में बदली, अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा, 5 की मौत

एक विवाह की खुशी अचानक मातम में बदल गयी, जब सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंद दिया। जिसमें 5 लोगों का मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घटना ओरमांझी थाने इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक सिकिदिरी-ओरमांझी रोड के सांडी चौक के पास की है। सांडी निवासी कार्तिक महतो की बेटी की शादी थी। अनगड़ा से बारात पहुंची थी। बाराती सब लड़की के घर पास सड़क किनारे खड़े थे,  इसी बीच तेज रफ़्तार में कार आई और बारातियों को रौंद दिया। सभी मृतक व घायल अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव के रहने वाले हैं। घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल हो गया। पूरे गांव में खलबली मच गई। जिसके बाद घटना की जानकारी थाने को दी गई। स्थानीय लोगों ने भी अपने-अपने वाहन निकालकर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाना शुरू किया। पुलिस ने जल्द ही एंबुलेंस मंगवा कर लोगों को इलाज के लिए रिम्स पहुंचायी।