Movie prime

रांची में महिला डॉक्टर ने की आत्म*हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। मृतक डॉक्टर का नाम इंदु भारती है। मृतिका ने फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस डॉक्टर के आत्महत्या करने के वजहों की जांच कर रही है।