Movie prime

रांची : मेन रोड में दिनदहाड़े युवक की हत्या

राजधानी रांची अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में बड़ी खबर राजधानी रांची के मेन रोड से आ रही है। दरअसल, लोअर बाजार थाना क्षेत्र में उर्दू लाइब्रेरी के पास बदमाशों ने पिस्टल लहराते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक स्थानीय व्यक्ति की गोली लग गयी। घायल व्यक्ति को आसपास के लोग अस्पताल ले कर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने के लिए मेन रोड आया हुआ था। उसी समय दो बाइक पर सवार बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए उस युवक को गोली मार दी। व्यक्ति की पहचान चर्च रोड निवासी छोटू के रूप में हुई है। युवक अपनी पत्नी पूजा के साथ होली का खरीदारी करने आया था। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि अपराधियों ने व्यक्ति को मारने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है फिर व्यक्ति वारदात का शिकार हो गया है।