Movie prime

RSS के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने विकास भारती के संस्थापक से मुलाक़ात की

 

आज विकास भारती बिशुनपुर के रांची केन्द्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह का दायित्व मिलने के उपरांत आलोक कुमार का विकास भारती के संस्थापक अशोक भगत ने स्वागत किया। इस दौरान विकास भारती की टीम उपस्थित रही। 

गौरतलब है कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख के नाते संघ कार्य को गति दे रहे आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह की जिम्मेदारी दी है। आलोक कुमार इससे पहले पश्चिमी उप्र एवं उत्तराखंड क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक भी रह चुके हैं। आगरा में उन्होंने प्रवास कर संघ के कार्य को गति देने के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया है।