Movie prime

राज्य में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, इस दिन हो सकती है बारिश

झारखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। नौतपा की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने पलामू और चतरा जिला के अलावे गढ़वा और पश्चिम के कुछ हिस्सों के लिए बुधवार को लू का ऑरेंज अलर्ट और बाकी हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग ने आज यानी 30 मई और 31 मई (शुक्रवार) को भी पलामू और आसपास के हिस्सों के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। 
  
आज यानी 30 मई की तो आज राजाधानी रांची सहित राज्य के करीब सभी हिस्सों में लू चलेगी। इसके बाद दो दिनों तक कई जगहों पर मेघ गर्जन, और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 31 मई और 1 जून को राजधानी रांची के साथ पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, दुमका, धनबाद, बोकारो, सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इस दौरान इन सभी जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना जताई है।