Movie prime

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा के लिए छात्रों का सोशल मीडिया पर विरोध अभियान

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा कराने की मांग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। शनिवार सुबह से ही एक्स पर छात्र अभियान चल रहा है। छात्रों के इस अभियान को कई लोगों और संगठनों ने समर्थन दिया है। छात्रों का कहना है कि पिछले आठ सालों से नौकरी का इंतजार कर रहे छात्र अब अगस्त में JSSC CGL परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं, साथ ही सितंबर में भर्ती शुरू करने की भी मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कई पदों पर एक साल पहले आवेदन मांगा गया था, लेकिन अभी तक भर्ती नहीं हुई है।

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा के लिए छात्रों का सोशल मीडिया पर विरोध अभियान

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा के लिए छात्रों का सोशल मीडिया पर विरोध अभियान

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा के लिए छात्रों का सोशल मीडिया पर विरोध अभियान

राज्य में मुख्यमंत्री के बदलने के बाद छात्रों ने अपनी मांग को एक बार फिर तेज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता खत्म होने के बाद समीक्षा बैठक के दौरान सभी परीक्षाओं को सितंबर तक खत्म करने का निर्देश दिया था। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद छात्रों ने एक बार फिर से अभियान छेड़ दिया है। #JSSC_लाॅलीपाॅप_कैलेंडर_नाय_चलतो और #conduct_jssc_cgl_in_august_only को ट्रेंड किया जा रहा है। इस अभियान में छात्रों को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस का समर्थन मिल रहा है। पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने भी छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए जल्द से जल्द परीक्षा कराने और बहाली करने की मांग की है।