Movie prime

सुबोध कांत सहाय ने आंदोलनकारियों से बेटी यशस्विनी को आशीर्वाद देने को कहा

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची के तत्वावधान में बुधवार को डोरंडा के झंडा चौक स्थित केंद्रीय कार्यालय में रांची लोकसभा चुनाव के संदर्भ में विचार विमर्श करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने की। 
बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलनकारी के राजकीय मान सम्मान ,अलग पहचान, रोजी रोजगार एवं नियोजन की क्रांति तथा सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपए देने के मुद्दे पर समर्थन करने वालों को ही समर्थन किया जाएगा अर्थात जो झारखंड आंदोलनकारियों की बात करेगा, झारखंड आंदोलनकारी उन्हें सिर्फ समर्थन ही नहीं बल्कि एक-एक वोट तथा अपना तन मन धन देकर लोकसभा का चुनाव जिताने का काम करेंगे। 
मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबंध है। राज्य बनने के बाद से झारखंड आंदोलनकारी यो अपेक्षित जीवन जीने को विवस और लाचार है। आज लोकसभा के चुनाव में जो झारखंड आंदोलनकारी को हितों में बात करेंगे झारखंड आंदोलनकारी उन्हें बढ़-चढ़कर लोकसभा के चुनाव में मदद करेंगे। झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकारों व मांगों पर सकारात्मक पहल जल्द से जल्द हो।
केंद्रीय संयोजिका सरोजिनी कच्छप ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपनी पहचान को लेकर मोहताज हैं। यह सबसे बड़ी बिडंबना है। झारखंड आंदोलनकारी के अधिकारों की बात करने वालों को ही हमारा समर्थन एवं सहयोग होगा। 
बैठक के दौरान ही आंदोलनकारियों से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने मोबाइल फोन द्वारा बातचीत की एवं राज्यहित में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने झारखंड आंदोलनकारियों से बेटी यशस्विनी सहाय के लिए आशीर्वाद मांगा और कांग्रेस। प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । 
 बैठक में जिला संयोजक रतन लाल महतो, बंधन टोप्पो, महबूब अंसारी, अमर भेंगरा, सरोजिनी कच्छप, सुबोध कुमार लकड़ा मनसुख पूर्ति, एदाम मुंडू , सुजीत राम, बंदा उरांव, अर्जुन प्रजापति, सलाउद्दीन अंसारी, दिवाकर साहू , रवि नदी, रंजन बड़ा, मोहम्मद जुबेर, शंकर महतो, दिनेश महतो, अमरजीत सिन्हा, मोहन कुमार आदि उपस्थित थे।