Movie prime

कल से समर शेड्यूल : रांची से अब रोज़ाना मात्र 25 उड़ानें, गोवा और लखनऊ के लिए इंडिगो की सीधी सेवा बंद

एयरलाइंस कंपनियों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए जारी समर शेड्यूल में झारखंड वासियों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, रांची से लखनऊ और रांची से गोवा जाने वाली सीधी विमान सेवा को भी स्थगित कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ नयी एयरलाइंस कम्पनी, अकासा भी रांची में अपनी सेवा शुरू करने वाली थी, अब उसने भी अपने हाथ खींच लिये हैं। साथ ही रांची से कोलकाता और भुवनेश्वर के बीच संचालित एयरलाइंस ने भी अपनी उड़ानें बंद कर दी है। 31 मार्च से नए शेड्यूल के तहत विमानों का ऑपरेशन होगा। रांची से अब केवल 30 फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। जिसमें 25 फ्लाइट रोजाना उड़ान भरेगी।  

बताते चलें कि, पहले रोजाना उड़ान भरने वाली फ्लाइटों की संख्या 34 से 35 हुआ करती थी। विस्तारा ने भी रांची से दिल्ली के बीच उड़ानों की संख्या घटा दी है। अब केवल विस्तारा की रांची से दिल्ली के बीच एक ही ट्रिप होगी। विमानों की संख्या में गिरावट का असर यात्रियों की जेबों पर पड़ने वाला है। क्योंकि जितनी फ्लाइटें कम होगी, किराया उसी अनुपात में बढ़ने का अनुमान है।

इंडिगो की फ्लाइट गोवा-रांची-बेंगलुरू वाया चलेगी
इंडिगो की फ्लाइट 6ई- 6954- 6952 गोवा-रांची-बेंगलुरू वाया चलेगी। रांची में शाम 4.25 बजे लैंड करेगी और आधे घंटे बाद शाम 4.55 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना हो जाएगी। मतलब गोवा से रांची सीधे आ तो सकेंगे लेकिन गोवा सीधे जा नहीं सकेंगे। गोवा जाने के लिए बेंगलुरू होते दूसरी फ्लाइट पकड़नी होगी। वहीं रची से लखनऊ फ्लाइट वाया पटना जाएगी।

इंडिगो ने मौजूदा समर शेड्यूल में पिछले साल अगस्त में रांची से जयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने का निर्णय कर टिकट भी काटना शुरू कर दिया। लेकिन तय समय में उड़ान शुरू होने से पहले ही पीछे हट गया। इसके अलावा नई एयरलाइंस कंपनी आकाशा पिछले साल से ही उड़ान के लिए केवल स्लॉट और टाइमिंग ले रही है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी को इस दिशा में कई बार आश्वासन भी दे चुकी है। लेकिन धरातल पर कोई अमल नहीं कर पा रही है। आकाशा का अनाउसंमेंट केवल हवा-हवाई ही बनकर रह गया है। आकाशा ने रांची से बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू करने की इच्छा जताई थी।