Movie prime

हजारीबाग में पीएम बोले-झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने की नहीं, रोटी-बेटी-माटी को बचाने की लड़ाई है, यहां देखें LIVE Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के हजारीबाग दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 83 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। हजारीबाग के मटवारी मैदान में आयोजित परिवर्तन महारैली में उन्होंने आदिवासियों से संवाद किया और अपने भाषण की शुरुआत "जय जोहार" से की।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस, जेएमएम और राजद के गठबंधन को झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन ने आदिवासियों की पहचान मिटाने का काम किया है और एक ही परिवार के नाम पर सारी योजनाएं चलाई गईं। मोदी ने कहा, "बीजेपी ही वह पार्टी है जिसने झारखंड के विकास का सपना देखा और उसे पूरा किया।"

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जेएमएम को वो लोग चला रहे हैं, जो झारखंड की सदियों पुरानी पहचान को मिट्टी में मिलाना चाहते हैं। इन्होंने कभी भी आदिवासियों को आगे बढ़ने नहीं दिया है। इसलिए ये लोग झारखंड में नया वोट बैंक तैयार कर रहे हैं। झारखंड की अस्मिता की बलि चढ़ा रहे हैं। संथाल परगना में आदिवासी आबादी लगातार कम हो रही है, वहीं घुसपैठियों की आबाही बढ़ रही है। डेमोग्राफी में इतना तेज बदलाव हो रहा है। आदिवासी, हिंदुओं की आबादी कम हो रही है। ये बदलाव आपको दिख रहा है ना। घुसपैठिए यहां कब्जा कर रहे हैं। आदिवासी समाज की बेटियां इनके निशाने पर हैं। हाईकोर्ट ने भी इस पर चिंता जताई है, लेकिन जेएमएम सरकार हलफनामा दायर कर इससे इनकार कर रही है। जेएमएम और कांग्रेस झारखंड के साथ-साथ देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।

इससे पहले, विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री ने आदिवासी कल्याण से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास करते हुए महात्मा गांधी के जनजातीय विकास के विजन को देश की पूंजी बताया। साथ ही उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत 79 हजार 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बताते चलें कि इसके बाद झारखंड बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे।

News Hub