Movie prime

राज्य के इन जिलों में कुछ ही देर में बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया तात्कालिक अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा झारखंड के कई जिलों के लिये तात्कालिक अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल इन जिलों के कई इलाकों में अगले 1 से 3 घंटों में वज्रपात और आंधी चलने की संभावना है। साथ ही कई हिस्सों में बारिश के भी आसार हैं। रांची मौसम केंद्र द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कुछ स्‍थानों पर तेज गति से हवा चलने की आशंका है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव बोकारो, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।