रांची में होमगार्ड जवानों के पुनः नामांकन की प्रक्रिया 7 जनवरी से होगी शुरू

रांची जिला में होमगार्ड जवानों के पुनः नामांकन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से प्रारंभ होगी। जिला समादेष्टा कौशिक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी नए और पुराने महिला-पुरुष गृह रक्षकों को निर्धारित तिथि पर अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ वर्दी में उपस्थित होना अनिवार्य है।
शहरी पुरुष गृह रक्षकों के पुनः नामांकन की तिथियां:
-7 जनवरी 2025: सैन्य संख्या 2467 से 3015 तक
-8 जनवरी 2025: सैन्य संख्या 3016 से 3220 तक
-9 जनवरी 2025: सैन्य संख्या 3224 से 3352 तक
-10 जनवरी 2025: सैन्य संख्या 3353 से 3476 तक
-11 जनवरी 2025: सैन्य संख्या 3478 से 3600 तक
-13 जनवरी 2025: सैन्य संख्या 3600 से 3713 तक

शहरी महिला गृह रक्षकों के पुनः नामांकन की तिथियां:
-15 जनवरी 2025: सैन्य संख्या 783 से 1022 तक
-16 जनवरी 2025: सैन्य संख्या 1023 से 1145 तक
-17 जनवरी 2025: सैन्य संख्या 1146 से 1245 तक
-18 जनवरी 2025: सैन्य संख्या 1246 से 1284 तक
ग्रामीण गृह रक्षकों के प्रखंडवार नामांकन तिथि:
-20 जनवरी 2025: इटकी, बेड़ो और बुढ़मू
-21 जनवरी 2025: अनगढ़ा और चान्हो
-22 जनवरी 2025: कांके और ओरमांझी
-24 जनवरी 2025: तमाड़, नामकुम और रातु
-25 जनवरी 2025: बुंडु, राहे, सोनाहातु और सिल्ली
-27 जनवरी 2025: मांडर
-28 जनवरी 2025: लापुंग
जिला समादेष्टा कौशिक कुमार ने सभी गृह रक्षकों को समयबद्ध तरीके से उपस्थित होने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आने का निर्देश दिया है।