Movie prime

लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले लोकतंत्र की दुहाई दे रहे : सोनल शांति

लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले लोकतंत्र की दुहाई दे रहे : सोनल शांति

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कांग्रेस पर लगाए गये आरोपों के जवाब में कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के साथ गलबहियां करने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड सरकार और कांग्रेस पर उंगलियां उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को लूट खंड में तब्दील करने की मंशा रखने वाली भाजपा अपनी करतूतो का दोष झारखंड सरकार पर लगा रही है। पिछले 5 वर्षों से केंद्र सरकार द्वारा झारखंड की उपेक्षा की गई और राज्य के विकास को बाधित करने का प्रयास किया गया। अपने संसाधनों के उपयोग से झारखंड ने इन 5 वर्षों में कई क्षेत्रों में विकास को अमली जामा पहनाया है।

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में 5 वर्ष पहले जब महागठबंधन की सरकार ने सत्ता संभाला था तब झारखंड कर्ज में डूबा हुआ था, कर्ज के कारण कई बार डीवीसी द्वारा बिजली की आपूर्ति ठप कर दी गई, झारखंड सरकार का अनुरोध पर बिजली बहाल नहीं की जाती थी। झारखंड के लोगों से उनके हक का प्रधानमंत्री आवास छिन कर दूसरे राज्यों को दे दिया गया, यह सब राजनाथ जी को नहीं दिखता। किसानों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली भाजपा सरकार अपने मित्र उद्योगपतियों का लाखों करोड़ों का ऋण माफ कर रही है। हकीकत यह है कि झारखंड में विकास की गति को देखकर इन्हें कोई चुनावी मुद्दा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है जिससे यह बेचैन है।

सोनल शांति ने कहा कि झारखंड में आधारभूत संरचनाओं के विकास के कारण केंद्र सरकार द्वारा विशेष अनुदान के रूप में 826 करोड़ रुपए मिलने हैं,रिजर्व बैंक में 2200 करोड़ रुपया जमा है बावजूद इसके जानकारी के अभाव के कारण रक्षा मंत्री झारखंड को विकास से दूर बता रहे हैं। भ्रष्टाचारियों, सजायाफ्ता के भरोसे बीजेपी झारखंड में अपनी डूबती नैया पार करना चाहती है। चुन चुन कर भाजपा नेता भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं से मिल रहे हैं, प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा कर रहे हैं और राजनाथ जी कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं जो जनता के गले नहीं उतर रहा है।