Movie prime

दिवंगत नेता अनिल टाइगर के अंतिम संस्कार में शामिल होने रांची आएंगे BJP के तीन राज्यसभा सांसद

झारखंड से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन राज्यसभा सांसद—आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा और दीपक प्रकाश, दिल्ली से रांची आ रहे हैं। ये तीनों नेता BJP कार्यकर्ता अनिल टाइगर के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। संसद सत्र के दौरान राजधानी छोड़कर रांची आने वाले इन नेताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

सांसदों ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने सरकार पर लचर प्रशासनिक कार्यशैली का आरोप लगाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, जिससे अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।