Movie prime

झारखंड के कई जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि अगले एक से तीन घंटे के भीतर राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात हो सकता है और कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है, जिसे देखते हुए तत्काल प्रभाव से चेतावनी जारी की गई है।

सावधानी बेहद जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से मना किया गया है। किसान खासतौर पर खेतों में जाने से बचें और मौसम सामान्य होने तक प्रतीक्षा करें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग फिलहाल न करें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

किन जिलों में रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, वज्रपात और बारिश की यह संभावना झारखंड के निम्नलिखित जिलों में अधिक है:
बोकारो, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के कुछ भागों में इसका असर देखने को मिल सकता है।