जगन्नाथपुर मेले में बस ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़
Jul 17, 2024, 13:32 IST
राजधानी रांची में मंगलवार देर रात जगन्नाथपुर मेला में दो महिलाओं को बस ने टक्कर मार दी। हादसे की शिकार हुयी महिलायें गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। मेले में हुये हादसे की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर स्थिति को नियंत्रित किया। बताते चलें कि घायल महिलाओं को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बस को अपने कब्ज़े में ले लिया है।