Movie prime

केंद्रीय वित्त मंत्री का झारखंड आगमन, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राजधानी रांची में पूर्वी भारत में निवेश की संभावनाओं के मद्देनज़र फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित हैं। साथ ही फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अन्य सदस्य भी इस बैठक में शामिल हुये।