Movie prime

ईस्टर्न जोनल काउंसिल बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, 10 मई को आएंगे रांची

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को रांची में आयोजित होने वाली ईस्टर्न जोनल काउंसिल की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के पूर्वी क्षेत्र के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। बैठक को सफल बनाने के लिए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियों का आगाज़ कर दिया है।

वहीं, शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए रांची पुलिस ने मॉक ड्रिल की शुरुआत कर दी है। एसएसपी चंदन सिन्हा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।