Movie prime

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से की मुलाक़ात

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से आज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। बताते चलें कि अन्नपूर्णा देवी ने 11 जून, 2024 को महिला और बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। अन्नापूर्णा देवी की राजनीतिक यात्रा बिहार विधानसभा के लिए 1998 में हुए उपचुनाव में जीत से हुई। बाद में उन्होंने अविभाजित बिहार की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार में खान और भूविज्ञान राज्य मंत्री के रूप में काम किया। वह साल 2005 से 2014 तक झारखंड विधानसभा की सदस्य रहीं और 2012 में राज्य कैबिनेट मंत्री बनीं। 

अन्नापूर्णा देवी 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गईं और पार्टी के टिकट पर कोडरमा से चुनाव लड़ीं। उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के बाबूलाल मरांडी को 4.55 लाख मतों के भारी अंतर से हराया। वहीं इस बार उन्होंने भाकपा (माले) के विनोद कुमार सिंह को 3.77 लाख मतों के अंतर से हराकर कोडरमा सीट बरकरार रखी।