महाकुंभ के लिए जनजातीय श्रद्धालुओं की विशेष यात्रा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची स्टेशन से किया रवाना
Feb 5, 2025, 16:36 IST

रांची रेलवे स्टेशन से 1500 जनजातीय श्रद्धालुओं का एक बड़ा समूह महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुआ। यह विशेष यात्रा वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने श्रद्धालुओं को विदाई दी।
संजय सेठ ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनजातीय श्रद्धालुओं की यह यात्रा भारत की समृद्ध आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत प्रचार प्रमुख सुनील सिंह समेत सुशील मरांडी, संदीप उरांव, सोमा उरांव, मेघा उरांव, सुदान मुंडा, हिंदुआ उरांव, अंजलि लकड़ा, संगीता लकड़ा, सुलेखा कुमारी, सुजाता मुंडा, सन्नी उरांव, लाला उरांव और राजू उरांव भी मौजूद रहे।
