Movie prime

वंदना दादेल बनी झारखंड की गृह सचिव

चुनाव आयोग ने कल झारखंड समेत 6 राज्यों के गृह सचिव को पद से हटाया था। वहीं आज वंदना दादेल को झारखंड के गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया  है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि, वंदना दादेल वन एवं पर्यावरण विभाग सचिव के साथ मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के भी प्रधान सचिव के प्रभार में हैं।