बच्चों की अंग्रेजी सुधारने के लिए ‘VocabThon’ अभियान शुरू, हर दिन सिखाया जाएगा नया शब्द
रांची जिले में स्कूली बच्चों की अंग्रेजी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से 'VocabThon' नामक एक विशेष पहल की शुरुआत की गई है। यह अभियान जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज के प्रयासों और रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी शब्दावली, उच्चारण, समझ और लेखन क्षमता को मजबूत करना है।
क्या है 'VocabThon' कार्यक्रम?
'VocabThon' एक शब्दावली विकास कार्यक्रम (Vocabulary Enrichment Program) है, जिसके तहत छात्रों को रोजाना एक नया अंग्रेजी शब्द सिखाया जाएगा। इसमें न सिर्फ शब्द का सही उच्चारण बताया जाएगा, बल्कि उसका अर्थ, वाक्य में प्रयोग और स्पेलिंग पर भी ध्यान दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम को खेल, चित्र, कहानियों, फ्लैश कार्ड्स और संवाद के जरिए बच्चों के लिए रोचक और सहज बनाया गया है, ताकि वे सहजता से नए शब्दों को ग्रहण कर सकें।
क्यों जरूरी है यह पहल?
हाल ही में आई ASER और PARAKH रिपोर्ट्स से पता चला है कि कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को अंग्रेजी पढ़ने और समझने में कठिनाई होती है। वे कई शब्दों को पहचान तो लेते हैं, लेकिन उनका सही उच्चारण और प्रयोग नहीं कर पाते। इसी शैक्षिक अंतर को दूर करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
किन विषयों से लिए जाएंगे शब्द?
इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 50 अलग-अलग विषयों से जुड़े शब्द बच्चों को सिखाए जाएंगे, जैसे—
- सप्ताह के दिन, महीने
- रंग, फल, सब्ज़ियाँ, जानवर और पक्षी
- शरीर के अंग, रिश्तेदारों के नाम, कपड़े, घरेलू वस्तुएं
- बैंक, रेलवे, अस्पताल, पुलिस आदि विभागों में प्रचलित शब्द
- विज्ञान, चिकित्सा, मौसम, खेल, कंप्यूटर से संबंधित शब्द
कार्यक्रम कैसे चलेगा?
- प्रार्थना सभा, चेतना सत्र या अतिरिक्त कक्षाओं में शब्दों का अभ्यास
- बार-बार सही उच्चारण करवाना
- पहले सीखे गए शब्दों की समय-समय पर पुनरावृत्ति
- छात्रों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित करना
क्या होगा फायदा?
- बच्चों की अंग्रेजी शब्दावली समृद्ध होगी
- सही उच्चारण और आत्मविश्वास विकसित होगा
- अंग्रेजी भाषा से झिझक कम होगी
- संवाद क्षमता में सुधार आएगा
शिक्षकों की भूमिका अहम
- प्रार्थना सभा, चेतना सत्र या अतिरिक्त कक्षाओं में शब्दों का अभ्यास
- बार-बार सही उच्चारण करवाना
- पहले सीखे गए शब्दों की समय-समय पर पुनरावृत्ति
- छात्रों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित करना
जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने अपील की है कि शिक्षक, विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करें और VocabThon की इस दौड़ में विजेता बनें।







