Movie prime

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़, 11 और 12 फरवरी को बारिश के आसार

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिलेगा। कल से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिस वजह से कनकनी बढ़ने के आसार हैं

झारखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ राजधानी रांची में धूप खिली है, वहीं दूसरी तरफ जामताड़ा और लातेहार के कुछ इलाकों में बारिश हुई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम मौसम साफ़ रहेगा। हालांकि कल से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिस वजह से कनकनी बढ़ने के आसार हैं। वहीं 11 और 12 जनवरी को बारिश की भी संभावना है। 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं। 11 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है. इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा जिला शामिल हैं। वहीं, 12 फरवरी को पश्चिमी हिस्से के साथ ही मध्य भाग में भी बारिश की संभावना है। जिसमें खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला जिला शामिल हैं। इन जिलों में 11 और 12 फरवरी को गर्जन की भी संभावना व्यक्त की गयी है। वहीं 7 हीं से 10 फरवरी तक राज्य भर में आंशिक बादल का असर देखा जायेगा। बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी। जो तीन डिग्री तक की होगी. लेकिन तीन दिनों के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। जो दो डिग्री तक होगी। राजधानी रांची की बात करें तो यहां दस फरवरी तक आंशिक बादल छाये रहेंगे। वहीं, 11 और 12 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।