Movie prime

कौन हैं चतरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह? जानें

लोकसभा चुनाव के कुछ दिन पहले, भाजपा ने चतरा से सांसद सुनील सिंह का टिकट काट दिया है। सुनील सिंह को हटाने के कुछ घंटे बाद ही पार्टी ने कालीचरण सिंह को चतरा लोकसभा सीट का प्रत्याशी घोषित कर दिया। विदित हो कि कालीचरण सिंह अभी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि, चतरा में कालीचरण सिंह की छवि एक राजनीतिज्ञ और समाजसेवी की है। बाबूलाल मरांडी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के जब नई कार्यकारिणी बनायी, उसमें कालीचरण का नाम भी शामिल था। 

कालीचरण सिंह ने राजनीति के साथ समाज सेवा भी करते रहे। उनके निस्वार्थ सेवा से जिले के हर कोई प्रभावित है। कोरोना- 19, वैश्विक आपदा के समय वे 450 असहाय एवं मजबूर लोगों परिवारों को 84 दिनों तक भोजन उपलब्ध कराने का काम किया। उनके नाम के साथ ऐसे कई उदाहरण जुड़े हुए हैं, जिनमें बेसहारा और बेहद गरीब परिवारों, बूढ़ों, महिलाओं और छोटे मासूम बच्चों के बीच गर्म कपड़े बांटना शामिल है। कालीचरण सिंह का कहना है कि जरूरत के समय जरूरतमंदों के लिए कुछ करता हूं तो काफी राहत मिलती है।

जानिये कौन हैं सांसद सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह का जन्म 10 जनवरी 1962 को हुआ था। वो लगातार दो बार चतरा से सांसद रहे। पहली बार उन्हें 2014 में चतरा से टिकट दिया गया था, बाद में 2019 से भी वो उसी सीट से जीते। सुनील कुमार सिंह का जन्म बिहार में हुआ था। उनके पिता का नाम केदार नाथ सिंह और मां का नाम निर्मला देवी है। उनकी पत्नी का नाम प्रतिमा सिंह है। मई, 2014 में आयोजित पद, 16वीं लोकसभा के लिए वो भाजपा के सचेतक भी बना थे। चतरा में 2014 में उन्होंने अपने सभी विरोधियों की जमानत जब्त करा दी थी। वो लोकसभा में सदस्य, सरकारी आश्वासनों पर समिति, सदस्य, कोयला और इस्पात पर स्थायी समिति, सदस्य, सलाहकार समिति, विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, सदस्य, नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन के लिए विधेयक पर संयुक्त समिति, सदस्य, सलाहकार समिति, मंत्रालय कौशल विकास और उद्यमिता 2017-2019 अध्यक्ष भारत-कोरिया संसदीय मैत्री समूह में शामिल थे।