Movie prime

राज्य में कल से बारिश-बिजली का यलो अलर्ट, एक अप्रैल से फिर सताएगी गर्मी

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में पारा 37 डिग्री तक पहुँच गया है। हालांकि आज राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं दूसरी तरफ कल यानी 30 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई जा रही है कि राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात के भी आसार हैं जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। यही हाल महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को भी रहेगा। इस दिन दक्षिणी और मध्य भाग में गर्जन के साथ तेज हवाओं की भी संभावना जाहिर की गई है। इस दिन हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

 वहीं अगर बात करें आज के मौसम की तो आज मौसम साफ रहेगा। तापमान में थोड़ी बढ़त आज भी महसूस की जा सकती है। राज्य में 2 से तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़त दर्ज करने की संभावना है।

कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 28 से लेकर 31 मार्च तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है जबकि न्यूनतम तापमन 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 और 31 को बारिश की संभावना जाहिर की है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है हालांकि एक अप्रैल से तापमान में फिर बढ़त के आसार हैं।

डाल्टेनगंज में सबसे अधिक तापमान
राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज , चाईबासा के तापमान में बढ़त दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज की गई है।

राज्य में पिछले 48 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो कहीं- कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में इस दौरान सबसे अधिक बारिश दुमका के शिकारी पारा में हुई जहां 17.2 मिमी बारिश हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में जिस जगह तापमान में बढ़त दर्ज की गई उनमें डाल्टेनगंज ही आगे रहा जहां 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त आई है।