Newshaat_Logo

BJP के अध्यक्ष ने किया वादा- तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें 50 रुपये बोतल दारू देंगे

 
ZXC

आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने प्रदेश के लोगों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए एक अजीब वादा कर दिया है. जी हां विजयवाड़ा में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान सोमू वीरराजू ने कहा, भारतीय जनता पार्टी को एक करोड़ वोट दें. हम सिर्फ 50 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे. 

zx

आपको बता दे कि सोमू वीरराजू ने राज्य में शराब की महंगी कीमतों का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं आपको बता रहा हूं कि राज्य में एक करोड़ लोग शराब पीते हैं. आप एक करोड़ वोट बीजेपी को दीजिए, हम आपको 75 रुपये में शराब देंगे. अगर अच्छा राजस्व रहा तो हम इसे महज 50 रुपये में देंगे यकीनन अच्छी वाली.' इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि, राज्य सरकार की कुछ प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'औसतन एक व्यक्ति लगभग 12 हजार रुपये प्रति महीने शराब का सेवन करता है. वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी वह सारी राशि इकट्ठा कर रहे हैं और इसे एक योजना के नाम पर वापस दे रहे हैं'

Read more at: https://newshaat.com/national-news/bjp-president-promised-you-vote-for-us-we-will-give-you-5/cid6125011.htm