महिला डॉक्टर के उत्पीड़न पर भाजपा का निशाना, सौरभ भारद्वाज और केजरीवाल की चुप्पी पर उठाए सवाल
Oct 14, 2024, 19:38 IST

सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज की इस चुप्पी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा यह सहन नहीं करेगी कि मंत्री होते हुए भी वे ऐसे गंभीर मामले पर आंखें मूंदे रहें।
इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की दोहरी राजनीति को उजागर करते हुए सचदेवा ने कहा कि सांसद संजय सिंह द्वारा उपराज्यपाल को लिखा गया पत्र उनकी बेशर्मी का प्रमाण है। संजय सिंह को पूरी जानकारी थी कि नवंबर 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली एन.सी.सी.एस.ए. ने ही उपराज्यपाल की सिफारिश पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट को निलंबित करने का प्रस्ताव दिया था।
लेकिन 11 महीने बीतने के बावजूद न तो केजरीवाल और न ही आतिशी मार्लेना ने इस प्रस्ताव पर कोई कदम उठाया। सचदेवा ने इसे लेकर कहा कि असली दोषी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के साथ-साथ सौरभ भारद्वाज, अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना हैं, जिन्होंने मामले को अनदेखा किया।

वीरेंद्र सचदेवा ने तंज कसते हुए कहा कि संजय सिंह को उपराज्यपाल को पत्र लिखने के बजाय एक फोन अपने नेताओं अरविंद केजरीवाल या आतिशी मार्लेना को करके यह पूछना चाहिए था कि आखिर क्यों उन्होंने नवंबर 2023 से उपराज्यपाल के निर्देश के बावजूद मेडिकल सुपरिटेंडेंट को निलंबित नहीं किया।