Movie prime

CM गहलोत ने स्वीकार किया 3 मंत्रियों का इस्तीफा, कैबिनेट में खाली हुए 12 पद

 

राजस्थान की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के तीन मंत्रियों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों मंत्रियों  का इस्तीफा स्वीकार कर लिया हैं. वैसे बता दे इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा शामिल हैं. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम को राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं. 

आपको बता दे कि राजस्थान सरकार के मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. सीएम अशोक गहलोत ने तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद आज शाम को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है. सीएम गहलोत ने मंत्रिमंडल की बैठक शाम 5 बजे बुलाई है. वैसे बता दे इन तीन मंत्रियों के इस्तीफों के बाद गहलोत मंत्रिमंडल में कुल 12 नए मंत्रियों की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है, इसलिए माना जा रहा है कि गहलोत जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान कर सकते हैं. 

प्रियंका का फूटा केंद्र पर गुस्सा, कहा- जब 700 किसान शहीद हो गए तब उनके माफ़ी मांगने का भरोसा करना मुश्किल-https://newshaat.com/national-news/priyanka-gandhi-anger-at-the-center/cid5786816.htm