Movie prime

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और बीएसपी विधायक वंदना सिंह ने थामा BJP का दामन

 

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की बागी विधायक अदिति सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के साथ आजमगढ़ जिले के सगड़ी विधानसभा से बसपा विधायक वंदना सिंह को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है. 

आपको  बता दे कि पिछले लंबे समय से अदिति सिंह के बीजेपी जॉइन करने की चर्चा थी. इतना ही नहीं अदिति सिंह रायबरेली सदर से कांग्रेस की सीट पर 2017 में पहली बार विधायक बनी थीं वो बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी हैं वहीं अखिलेश सिंह रायबरेली से पांच बार के विधायक रहे हैं. कुछ वक्त पहले उनका निधन हुआ था.  वहीं वंदना सिंह ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है, वंदना सिंह आजमगढ़ के सगड़ी सीट से विधायक हैं.  

PM गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अब 2022 तक मिलेगा मुफ्त राशन- https://newshaat.com/top-stories/the-life-of-pm-garib-kalyan-anna-yojana-extended/cid5816797.htm