Movie prime

यमुना सफाई के विरोध में डुबकी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को त्वचा में खुजली और सांस लेने में तकलीफ के चलते शनिवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ उनकी सभी आवश्यक जांच की गईं। देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें नई दवाएं दीं।
गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में यमुना की सफाई ना होने पर सचदेवा ने आईटीओ छठ घाट पर यमुना के गंदे पानी में डुबकी लगाई थी। उसी दिन से उन्हें त्वचा पर जलन और सांस में तकलीफ की समस्या महसूस हो रही थी।
अस्पताल में भर्ती होने के बाद, सचदेवा ने कहा, "मेरे स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि छठ पर्व से पहले यमुना की सफाई हो। मुझे खुशी है कि मेरे विरोध के बाद यमुना सफाई के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार की व्यापक निंदा हो रही है।"
उन्होंने आगे कहा कि यह विरोध का अंत नहीं है। स्वस्थ होते ही वे मुख्यमंत्री और आतिशी मार्लेना के घर जाकर छठ से पहले यमुना की सफाई और जल प्रवाह बढ़ाने की मांग करेंगे।
News Hub