Movie prime

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज चिलचिलाती धूप में राजघाट के समक्ष धरना देकर अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह द्वारा संचालित धरने पर बैठने से पहले वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं सांसद डा. हर्षवर्धन, चांदनी चौक से लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, विधायक अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ट, अभय वर्मा एवं अनिल बाजपेई, मीडिया प्रमुख  प्रवीण शंकर कपूर, कार्यालय मंत्री बृजेश राय, मोर्चा अध्यक्ष रिचा पांडे, सुनील यादव, मोहन लाल गिहारा, विनोद सहरावत, नीरज तिवारी, अनीस अब्बासी एवं  सागर त्यागी, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता ने एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में जा कर महात्मा गांधी की समाधि पर  पुष्पांजलि अर्पित की, गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव गाने के पश्चात भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाने एवं संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया।

आज के धरने में मुख्य रूप से सांसद मनोज तिवारी, विधायक विजेन्द्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता, निगम दल के उपनेता जय भगवान यादव, प्रदेश पदाधिकारी कपिल मिश्रा, विनय रावत, विजेन्द्र धामा, सुनिल कक्कड़, कुलदीप सिंह, राम सिया शरण, सत्य नारायण गौतम, पूनम चौहान, रमेश शौखंदा, कमांडो सुरेन्द्र, शिखा राय, अजय सहरावत, करनैल सिंह, राजकुमार भाटिया, अनिल शर्मा, अशोक गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

अपने सम्बोधन के प्रारम्भ में वीरेन्द्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को परिवारवादी पार्टी बनने की बधाई दी। अब यह पार्टी कांग्रेस 2, लालू यादव 2, पवार 2, अखिलेश 2 बन गये हैं। जिस तरह सुनीता केजरीवाल रोज पत्रकार वार्ता कर पार्टी की कमान सम्भाल रही हैं, अब आम आदमी पार्टी पर परिवारवादी पार्टियों की सूची में शामिल हो गई  है।