Movie prime

हाथ बदलेगा हालात - दिल्ली की सुरक्षा अब होगी कांग्रेस की जिम्मेदारी : हारुन यूसूफ

 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और मीडिया कैम्पेन स्ट्रेटेजी कमेटी के चेयरमैन हारुन यूसूफ ने कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की लोकसभा सीटों पर बहुमत से जीत हासिल करने के बाद देश और दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा की सरकार देश सहित राजधानी दिल्ली की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। दिल्ली के बिगड़ते माहौल में आज हर आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि राजधानी में महिलाओं, बुजुर्ग, छोटे बच्चे, लड़कियों के साथ हो रहे अपराधिक मामलों में सैंकड़ो प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और गृह मंत्रालय की निष्क्रियता के कारण दिल्ली क्राइम कैपिटल बन गई है।
संवाददाता सम्मेलन में हारुन युसूफ के साथ कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन अनुज आत्रेय भी मौजूद थे।
संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए हारुन यूसूफ ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र ‘‘न्याय संकल्प पत्र’’ में महिला न्याय के अधिकार मैत्री गांरटी के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन 3 बलात्कार, 3-4 हत्या और लगभग 15 अपहरण की घटनाऐं हो रही है और कोर्ट कैंपस तक में गैंगवार की घटनाऐं भी हुई है। दिसंबर 2023 में जारी आंकड़ो के अनुसार दिल्ली में वर्ष 2022 में 2.99 लाख अपराधिक मामले दर्ज हुए है जो 5 मेट्रो शहरों की तुलना में राजधनी में सबसे अधिक है। 2020-2022 के महिलाओं और बुजुर्गों के प्रति अपराधों में 45 प्रतिशत, बच्चों के साथ अपराधों में 41 प्रतिशत, अपहरण में 39 प्रतिशत, मर्डर में 9 प्रतिशत और साइबर क्राइम में 313 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
हारुन यूसूफ ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर दिल्ली पुलिस का कोई नियंत्रण नही है क्योंकि राजधानी में पुलिस व्यवस्था वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में अधिक व्यस्त होती है, इसके बावजूद दिल्ली पुलिस में 13500 पद रिक्त पड़े है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का गृहमंत्रालय राजधानी की सुरक्षा को संवेदनशीलता से लेकर पुलिस में भर्ती तुरंत करे। उन्होंने कहा कि हाथ बदलेगा हालात - दिल्ली की सुरक्षा कांग्रेस की जिम्मेदारी होगी। इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर हम तुरंत केन्द्र सरकार में खाली पड़े 30 लाख पदों को भरेंगे जिसके तहत दिल्ली पुलिस, सुरक्षा संबधी व अन्य विभागों में खाली पड़े सभी पद भरे जाऐंगे।
हारुन युसूफ ने कहा कि दिल्ली में प्रति लाख की जनसंख्या पर मर्डर चोरी के 1259.9, हिट एंड रन दुर्घटना के 4.3, चेन स्नेचिंग के 233.3 की दर से मामले दर्ज हुए है। अगर तुलनात्मक देखा जाए तो दिल्ली में 5 मेट्रो शहरों की तुलना में प्रति लाख पर 1832.6 की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में दिल्ली में लगातार तीसरे वर्ष महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक 14,158 मामले दर्ज किए गए है जो प्रति लाख पर 186.9 की दर से दर्ज हुई। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि दिल्ली में बच्चियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत हुए अपराध प्रति लाख पर 1511 दर्ज हुए है और दिल्ली में बलात्कार 15.9 की दर से दर्ज हुए है, जिस कारण दिल्ली की पहचान रेप कैपिटल के नाम से होती है।
हारुन यूसूफ ने कहा कि जब भाजपा सरकार अपराधियों का संरक्षण कर रही है तब अपराध बढ़ेंगे नही तो क्या होगा। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा तो देती है लेकिन कठुआ, हाथरस, उन्नाव चिन्मयानन्द, लखीमपुर खीरी कांड, बृजभूषण शरण सिंह और रैवन्ना जैसे दंरिदा जिसने लगभग 2000 महिलाओं/बच्चियों के साथ यौन शोषण किए, इन पर केन्द्र सरकार कार्यवाही तक नही करती है।
हारुन यूसूफ ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों से लोग भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था के बेरुखी और निष्क्रियता पर प्रति रोष प्रकट करके दिल्लीवासियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न उठा रहे है। दिल्ली में हमारे लोकसभा उम्मीदवारों को लोगों का समर्थन मिल रहा है जनता इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने के लिए आश्वस्त दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि हम निश्चित ही 4 जून के बाद सरकार बनाने जा रहे है क्योंकि लोगों में कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटियों में लगातार विश्वास बढ़ रहा है।