Movie prime

बम से भी कुछ नहीं बिगड़ेगा बुलेट ट्रेन के पटरियों का

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए तैयार किये जा रहे ख़ास ट्रैक की पहली झलक अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। इसमें उन्होंने भारत के पहले विस्फोट रहित पटरियों की खूबियों का उल्लेख किया है। रेल मंत्री ने गुजरात से मुंबई के बीच बनने वाली इस ट्रैक की जानकारी वीडियो के माध्यम से साझा की है। इसके साथ ही एनिमेटेड तरीके से ट्रैक पर बुलेट ट्रेन के दौड़ते हुए दर्शाया गया है। अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'मेक इन इंडिया' के अंतर्गत बन रहे ये ट्रैक विस्फोट रहित है। साथ ही ट्रैक में तेज़ रफ़्तार ट्रेन के भार को सहने की भी क्षमता है। इस ट्रैक पर रफ्तार 320 किमी प्रतिघंटा तक होगी। इनमें 153 किलोमीटर वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा 295.5 किमी का पीयर वर्क भी पूरा हो चुका है। लगभग 35 हजार मीट्रिक टन रेल आ चुकी हैं। निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।