Movie prime

साल 2025 में लगेंगे चार ग्रहण, जानें तारीखें और प्रभाव

साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है, और हर राशि पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इन ग्रहणों की तारीखें और भारत में इनके असर के बारे में।

सूर्य ग्रहण 2025
नए साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 2:20 पर होगी और यह 6:13 पर समाप्त होगा। चूंकि यह भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।
दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा। यह रात 10:59 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर को सुबह 3:23 पर समाप्त होगा।

चंद्र ग्रहण 2025
साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा। यह सुबह 10:41 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:18 पर खत्म होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा।
दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। यह रात 9:57 बजे शुरू होगा और 1:26 पर खत्म होगा। यह ग्रहण भारत में दिखेगा, इसलिए सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से शुरू हो जाएगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका में भी देखा जा सकेगा।