Movie prime

गोवर्धन पूजा हमें धर्म की राह के साथ ही प्रकृति प्रेम से भी जोड़ती है : वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा आज पूर्वी दिल्ली की राधापुरी कॉलोनी में आयोजित गोवर्धन पूजा समारोह में सम्मिलित हुए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष संजय गोयल एवं निगम पार्षद संदीप कपूर भी पूजा में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर एकत्र जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय त्योहारों में जहाँ धार्मिक महत्व है, वहीं वैज्ञानिक महत्व भी है। उन्होने कहा की गोवर्धन पूजा हमे धर्म की राह के साथ ही प्रकृति प्रेम से भी जोड़ती है।