Movie prime

गृह मंत्री ने CAA को लेकर कह दी बड़ी बात, विपक्ष पर भी साधा निशाना

 
CAA का मकसद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन हिंदुओं को भारतीय नागरिकता देना है जो लंबे से अपने देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव से पूर्व CAA लागू कर दिया जाएगा। गृह मंत्री ने बताया कि, CAA का मकसद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन हिंदुओं को भारतीय नागरिकता देना है जो लंबे से अपने देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि, CAA अधिनियम को लेकर भारत के मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मुसलमानों को इस बहकावे में नहीं आना चाहिए। नागरिकता संशोधन अधिनियम का भारतीय मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की भारतीय नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

CAA को लेकर अमित शाह ने आगे कहा कि नेहरू कार्यकाल में भी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं से वादा किया गया कि उनको भारत में पनाह और भारतीय नागरिकता दी जायेगी। केंद्र सरकार इसी वादे को आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि खुद नेहरू ने अपने भाषणों में कहा था कि पड़ोसी राज्यों में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारतीय नागरिका देने का प्रावधान किया जायेगा। केंद्र की सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।