Movie prime

सिविल डिफेंस के सैकड़ों वॉलंटियरस ने भाजपा कार्यालय आ कर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का अभिवादन किया

दिल्ली के 10792 सिविल डिफेंस वॉलंटियरों जिनकी सेवाएं तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर रद्द की गई थीं, उनका गत लगभग 10 माह का संघर्ष का उस वक्त अस्थाई रूप से स्थगित हो गया जब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हे 4 माह की प्रदूषण रोधी ड्यूटी सौंप दी और साथ ही निर्देश जारी किये की इनकी कांट्रैक्ट ड्यूटी नियमित हो सके।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा गत कई माह से इन बर्खास्त सिविल डिफेंस वॉलंटियरस को पुनः रोजगार दिलवाने का प्रयास कर रहे थे और गत 5 अक्टूबर को उन्होने वॉलंटियरस के प्रतिनिधिमंडल की उपराज्यपाल से पहली औपचारिक भेंट करवा कर दिवाली पूर्व समाधान का आश्वासन दिलवाया था। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख वॉलंटियरस थे सर्वश्री नरेन्द्र राय, मुकेश पाल राजपूत, प्रेमजीत,इलियास खान, चंद्रशेखर जोशी, यमिता आदि। उपराज्यपाल का आदेश जारी होते ही सैकड़ों वॉलंटियरस ने आज दिल्ली भाजपा कार्यालय आ कर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा का अभिनंदन किया और सबने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने उपराज्यपाल द्वारा कुछ दिन पूर्व सैकड़ों कांट्रैक्ट नर्सिंग स्टाफ का नवीकरण करने और आज 10792 कांट्रैक्ट सिविल डिफेंस वॉलंटियरस की सेवाएं बहाल करने पर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की दिशाविहीन राजनीति का नतीजा है कि आज दिल्ली सरकार में हजारों कांट्रैक्ट नौकरी कर चुके युवा बेरोजगार हैं। 2025 में सत्ता में आते ही भाजपा सभी सिविल डिफेंस वॉलंटियरों के साथ ही सभी कांट्रैक्ट कर्मियों के कांट्रैक्ट नियमित करने को संकल्पबद्ध है। सिविल डिफेंस वॉलंटियरस के आंदोलन के दौरान जिन वॉलंटियरस की मृत्यु हुई है, भाजपा उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग करती है।