Movie prime

सिलीगुड़ी में 24-25 अप्रैल को होगा अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 24 और 25 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर का आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद ने उठाई है और इसकी तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू ने जानकारी दी कि सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 अप्रैल को करेंगी। उद्घाटन के अवसर पर वह पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में सखुआ का पौधा भी रोपेंगी।

इसी क्रम में परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल नरेश मुर्मू के नेतृत्व में झाड़ग्राम पहुंचा, जहां उन्होंने पद्मश्री से सम्मानित और लोकसभा सांसद खेरवाल सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा और सम्मेलन में सहभागिता का आग्रह किया। इस दौरान आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, लिपि और साहित्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।