लखीमपुर हिंसा: प्रियंका गांधी की झाड़ू लगाती तस्वीर आयी सामने
लखीमपुर हिंसा पर मचे बवाल के बीच किसानों से मिलने रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और हरियाणा से राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा को सीतापुर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. आरोप है कि इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई. इस पर पुलिसवालों पर प्रियंका का गुस्सा भड़क उठा. उन्होंने पुलिस अफसरों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई. इतना ही नहीं हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी को सीतापुर के PAC बटालियन के गेस्टहाउस में रखा गया.
आपको बता दे कि सीतापुर के PAC बटालियन के गेस्टहाउस से प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो झाड़ू लगाते नजर आ रहीं हैं. वैसे बता दे सीतापुर में हिरासत में लिए जाने के बाद अब प्रियंका ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है. प्रियंका गांधी का जो झाड़ू लागते वीडियो सामने आया है वो कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से हैशटैग लखीमपुर, हैशटैग किसान और हैशटैग लखीमपुर खीरी के साथ ट्वीट किया गया है. इसके साथ ही पार्टी की ओर से लिखा गया है-संघर्ष की तस्वीर....सीतापुर के इसी गेस्टहाउस में श्रीमती प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया है.
संघर्ष की तस्वीर....
— INC TV (@INC_Television) October 4, 2021
सीतापुर के इसी गेस्टहाउस में श्रीमती प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया है।#Lakhimpur#किसान #lakhimpurkhiri pic.twitter.com/pWLNgItMsx
संघर्ष की तस्वीर....
— INC TV (@INC_Television) October 4, 2021
सीतापुर के इसी गेस्टहाउस में श्रीमती प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया है।#Lakhimpur#किसान #lakhimpurkhiri pic.twitter.com/pWLNgItMsx