Movie prime

केंद्र सरकार और जांच एजेंसी के खिलाफ महागठबंधन का महाजुटान, जानें कब

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन केंद्र सरकार और जांच एजेंसी के खिलाफ हल्ला बोलेंगी। कल्पना  दिल्ली पहुंच चुकी हैं। कल्पना ने अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाक़ात की। 

गौरतलब है कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ कल महागठबंधन की महारैली होने वाली है। रैली को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के नेता जोर-शोर से तैयारी में लगे है। देशभर में महागठबंधन के नेताओं को रैली में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। कल्पना सोरेन दूसरी बार राष्ट्रीय मंच पर अपनी बात रखेंगी। इससे पहले राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में कल्पना सोरेन शामिल हुईं थीं। बताते चलें कि, झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भी इस महारैली में शामिल होंगे।