Movie prime

राष्ट्रपति मुर्मू ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स से नवाजे देश के वीर सपूत, 6 कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र प्रदान किये

 

गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के वीरों को उनकी असाधारण वीरता, निस्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान के लिए गैलेंट्री पुरस्कारों से सम्मानित किया। गणतंत्र मंडप में हुए इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति रही।

6 कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र प्रदान
समारोह में राष्ट्रपति ने कुल 6 कीर्ति चक्र प्रदान किए, जिनमें से 4 वीरों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। इसके साथ ही 33 शौर्य चक्र भी वितरित किए गए, जिनमें 7 शहीदों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया। कीर्ति चक्र, भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता सम्मान माना जाता है।

शहीदों के परिजनों को राष्ट्रपति ने दिया मानवीय स्पर्श
समारोह का भावुक क्षण तब आया जब राष्ट्रपति मुर्मू दो बार मंच से नीचे उतरीं और शहीद जवानों की माताओं व पत्नियों को स्वयं गले लगाकर सांत्वना दी। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया।

शौर्य चक्र से सम्मानित बहादुर योद्धा
इस अवसर पर जिन वीरों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया, उनमें शामिल हैं:

  1. मरणोपरांत: मेजर आशीष ढोंचक (सेना मेडल), द सिख लाइट इन्फैंट्री 19 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रदीप सिंह।
  2. स्क्वॉड्रन लीडर दीपक कुमार
  3. राजपूत रेजिमेंट 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर विजय वर्मा
  4. डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार
  5. सीआरपीएफ के जेफरी हमिंगचुल्लो
  6. जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल पुलिस ऑफिसर अब्दुल लतीफ
  7. पैराशूट रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल सीवीएस निखिल
  8. आर्मी सर्विस कोर के मेजर तृप्तप्रीत सिंह
  9. जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 5वीं बटालियन के सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया
  10. लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव (INS विशाखापट्टनम)
  11. कर्नल पवन सिंह, 666 आर्मी एविएशन स्क्वॉड्रन
  12. विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन
  13. आर्टिलरी रेजिमेंट के सूबेदार पी. पबिन सिंगा
  14. मेजर साहिल रंधावा

इन वीर सैनिकों को यह सम्मान देश के लिए उनके अद्वितीय योगदान और साहसिक कृत्यों की मान्यता स्वरूप प्रदान किया गया।