Movie prime

प्रधानमंत्री मोदी ने IMD के 150वें स्थापना दिवस पर किया बड़ा ऐलान, कहा-'मिशन मौसम' से भारत बनेगा 'स्मार्ट राष्ट्र'

नई दिल्ली में आयोजित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत को मौसम और जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए ‘स्मार्ट राष्ट्र’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने 'मिशन मौसम' की शुरुआत की, जो जलवायु परिवर्तन और मौसम पूर्वानुमान से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीक और सिस्टम को विकसित करने पर केंद्रित है।

राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने IMD की 150 वर्षों की यात्रा को आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास की गाथा बताया। उन्होंने इस अवसर पर एक स्मारक सिक्का और IMD विजन-2047 दस्तावेज भी जारी किया। इस दस्तावेज में मौसम प्रबंधन, पूर्वानुमान और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने की विस्तृत योजनाएं शामिल हैं।


‘मिशन मौसम’ का उद्देश्य

पीएम मोदी ने ‘मिशन मौसम’ को भविष्य की चुनौतियों से निपटने और टिकाऊ भविष्य की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। इस मिशन का उद्देश्य है:

-उन्नत मौसम निगरानी तकनीकों का विकास।

-उच्च-रिजॉल्यूशन वायुमंडलीय अवलोकन।

-नई पीढ़ी के रडार और उपग्रह।

-उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटरों का उपयोग।

यह मिशन न केवल मौसम और जलवायु को बेहतर समझने में मदद करेगा, बल्कि वायु गुणवत्ता डेटा उपलब्ध कराने और मौसम प्रबंधन की रणनीतियां बनाने में भी सहायक होगा।

IMD की 150 वर्षों की यात्रा का जश्न
इस मौके पर पीएम मोदी ने IMD की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि IMD ने न केवल भारतीय जनता की सेवा की है, बल्कि यह भारत की वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक भी बना है। प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में IMD की तकनीकी क्षमताओं के अभूतपूर्व विस्तार की सराहना की।

कार्यक्रम के तहत IMD की ऐतिहासिक यात्रा, जलवायु-अनुकूल भारत बनाने में इसकी भूमिका और मौसम सेवाओं में इसके योगदान को उजागर करने के लिए कई गतिविधियां, कार्यशालाएं और प्रदर्शनियां आयोजित की गईं।

पीएम मोदी ने कहा, “आज का दिन केवल IMD का नहीं, बल्कि पूरे भारत के विज्ञान और तकनीकी विकास का उत्सव है। ‘मिशन मौसम’ टिकाऊ भविष्य की दिशा में भारत के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण कदम है
 

News Hub