Movie prime

शकरपुर : वीरेंद्र सचदेवा ने किया श्री बालाजी सेवा संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित 15वें कांवड़ शिविर का शुभारंभ

 
शकरपुर : वीरेंद्र सचदेवा ने किया श्री बालाजी सेवा संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित 15वें कांवड़ शिविर का शुभारंभ

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज विकास मार्ग, शकरपुर में बालाजी सेवा संस्था (पंजीकृत) द्वारा आयोजित 15वें कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अभय वर्मा, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कांवड़ यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शिवभक्ति से भरे माहौल का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा एक महान धार्मिक परंपरा है जिसे हम सभी सनातनी मिलकर श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाते हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज विकास मार्ग, शकरपुर में बालाजी सेवा संस्था (पंजीकृत) द्वारा आयोजित 15वें कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अभय वर्मा, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।  कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कांवड़ यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शिवभक्ति से भरे माहौल का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा एक महान धार्मिक परंपरा है जिसे हम सभी सनातनी मिलकर श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाते हैं।  उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धालुओं की सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारे उत्तरदायित्व की भी याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली में कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा सरकार ने पहली बार राजधानी में कांवड़ियों के स्वागत के लिए 17 भव्य स्वागत द्वार तैयार कराए हैं।  वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांवड़ यात्रा को सफल, सुरक्षित और गरिमामय बनाने के लिए कटिबद्ध है। यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और सेवा भावना का भी सजीव उदाहरण है।  उन्होंने बताया कि कांवड़ शिविरों में सफाई, पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम की सुविधा, बिजली, मच्छर नियंत्रण, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धालुओं की सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारे उत्तरदायित्व की भी याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली में कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा सरकार ने पहली बार राजधानी में कांवड़ियों के स्वागत के लिए 17 भव्य स्वागत द्वार तैयार कराए हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांवड़ यात्रा को सफल, सुरक्षित और गरिमामय बनाने के लिए कटिबद्ध है। यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और सेवा भावना का भी सजीव उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि कांवड़ शिविरों में सफाई, पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम की सुविधा, बिजली, मच्छर नियंत्रण, महिला सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।